
शिवसेना ने भाजपा का सहारा लेकर सहयोगी कांग्रेस पार्टी को हरा कर जीता चुनाव कांग्रेस के सदस्यों ने पार्टी उम्मीदवार को नहीं किया मतदान, स्थायी समिति सभापति पद पर शिवसेना का कब्जा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 08, 2022
- 747 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका में हुए स्थायी समिति सभापति चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने एक बार फिर पार्टी से बगावत करते हुए अपने ही पार्टी के उम्मीदवार को मतदान नहीं किया है। बल्कि भाजपा के साथ जाकर अपने सहयोगी शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार को मतदान किया है। आज हुए स्थायी समिति सभापति चुनाव में शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार संजय लक्ष्मण म्हात्रे ने 14 सदस्यों का मत पाकर विजय हासिल की है। वही पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अरुण राऊत को केवल 2 ही मत मिले है। बतादें कि भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका में स्थायी समिति सदस्यों की संख्या 16 है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के 8, भाजपा 04, कोणार्क विकास आघाडी के 02 और शिवसेना पार्टी के 02 सदस्यों का समावेश है। पालिका में पिछले पांच सालों से शिवसेना व कांग्रेस पार्टी का गठबंधन रहा है। आज हुए स्थायी समिति सभापति चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार संजय लक्ष्मण म्हात्रे भाजपा के 4, कांग्रेस पार्टी के 6, कोणार्क आघाडी के 02 और शिवसेना के 02 कुल 14 सदस्यों का मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अरूण राऊत को मात दे दी है। वही पर अरूण राऊत को केवल 02 मत ही मिले है।
90 सीटों वाली भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 47 सीटों पर विजय हासिल की थी। किन्तु तत्कालीन शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू और महापौर पद के उम्मीदवार जावेद दलवी को अपने सदस्यों पर भरोसा ना होने के कारण शिवसेना पार्टी से गठबंधन कर महापौर पद का चुनाव लड़ा था और विजय हासिल की थी। तभी से शिवसेना व कांग्रेस पार्टी का गठबंधन चलता आ रहा है। वर्ष 2019 में पुनः महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पास पूर्ण बहुत होने के बावजूद महापौर पद पर चुनाव हार गयी थी क्योंकि 18 कांग्रेसी नगरसेवक पार्टी से बगावत कर कोणार्क विकास आघाडी के उम्मीदवार को मतदान किया था। भिवंडी कांग्रेस पार्टी में बगावत की परंपरा होते देख पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पालिका गटनेता हलीम अंसारी को अरुण राउत के पक्ष में मतदान करने हेतु व्हिप जारी करने के लिए आदेश दिया था। जो कि हलीम अंसारी इस स्थायी समिति के स्वयं सदस्य है। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश को अनदेखी करते हुए व्हिप जारी नहीं किया और स्वयं पार्टी से बगावत करते हुए अपने पार्टी के उम्मीदवार अरूण राऊत को मतदान ना करते हुए शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार संजय लक्ष्मण म्हात्रे को मतदान किया है। अरूण राऊत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने इस चुनाव में आर्थिक लेनदेन के कारण मतदान नहीं किया है। जिसकी शिकायत वरिष्ठ पदाधिकारियों से की जायेगी।नवनिर्मित सभापति संजय म्हात्रे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व भाजपा ने एक बार फिर शहर की सेवा करने का मौका दिया है।भिवंडी पालिका के सभागृह हाल मे पीठासीन अधिकारी जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर के अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपविभागिय अधिकारी बालासाहेब वाकचौरे, तहसीलदार अधिक पाटिल, नगर सचिव अनिल प्रधान व जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले उपस्थित थे। वही पर चुनाव की प्रकिया आॅन लाईन पद्धति से होने के कारण सभागृह हाल में केवल दोनों की उम्मीदवार मौजूद थे।
रिपोर्टर