पैसा गबन के मामलें में वीडिओ अशोक कुमार एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज कराने की एसपी से मांग

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व पंचायत समिति के सदस्यों ने कैमूर भभुआ के कलेक्ट्रेट में आकर एसपी को आवेदन दिया और उन लोगों का कहना था। कि हम लोगों पर जो भी आरोप लगें  हैं। वह बेबुनियाद हैं। और इस आरोप में हम लोग निर्दोष हैं। और हम लोग पुलिस अधीक्षक से  अनुरोध करना चाहतें हैं कि हमें इस मामलें में न घसीटा जाए और हम लोग इस मामलें में बिल्कुल निर्दोष हैं। हम लोगों को नहीं पता कि पैसा कहां से निकला कब निकला लेकिन इस पैसे का पूरा लेन देन दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार के साइन से ही होता था। दरअसल आपको बताते चलें कि बीते कुछ दिन पहलें ही दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने पूर्व प्रखंड प्रमुख सहित 12 पंचायत समिति के  सदस्यों एवं दो एजेंसियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए अपने आवेदन में यह कहा था। कि पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं पंचायत समिति के सदस्यों व दो एजेंसियों द्वारा पैसा गबन किया हैं। और अवैध ढंग से पैसा का भी निकासी की गई हैं। वहीं इस मामलें में पूर्व पंचायत समिति के सदस्यों ने पैसा गवन करने के मामलें में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिया आवेदन पुलिस अधीक्षक कैमूर को।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट