हैदराबाद में रामानुज सहस्राब्दी समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

पटना ।। केंद्रीय पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामलें, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे हैदराबाद में आयोजित रामानुज सहस्राब्दी समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी पूर्व केंद्रीय मंत्री फिल्म अभिनेता  चिरंजीवी व अन्य अतिथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह समारोह हम सभी को प्रेरणा व दिशा भी देगा। स्टैचू ऑफ इक्वलिटी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं सदी के संत व समाज सुधारक रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया हैं। यह दुनिया की बैठी हुई दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति हैं। रामानुज सहस्राब्दी समारोह के दौरान इसका अनावरण प्रधानमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि संत रामानुजाचार्य की यह प्रतिमा भारत और विश्‍व में समानता का प्रतीक हैं। यह स्टैच्यू आफ इक्वलिटी के रूप में हमें समानता का संदेश दे रहीं हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि भारत की संत परंपरा का समारोह में निरंतर प्रवाह देखकर मन आनंद,प्रसन्नता और भाव से भर गया। श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर की दिव्यता व भव्यता के लिए समारोह में आए साधु संतों के साथ चर्चा हुई। कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे हैदराबाद स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचें। वहाँ केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे का भव्य स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने मंत्रालय से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उसका लाभ जनता तक पहुँचे इसके लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट