
भिवंडी कांग्रेस व सपा में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मारी सेंध। कांग्रेस पार्टी के गट नेता, नगरसेविका व सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 15, 2022
- 713 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा खेमा बदली का खेल भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू ने कांग्रेस पार्टी व समाजवादी में बड़ी सेंधमारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर पालिका गटनेता हलीम अंसारी, नगरसेविका रेशमा अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सगीर खान, शफिक शेख को मुंबई प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रमुख शरद पवार की उपस्थिति में शामिल करवाया है। इस अवसर पर गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड, भिवंडी मनपा के उपमहापौर इमरान खान भी मौजूद थे। गौरतलब को गत दिनों भिवंडी महानगर पालिका में स्थायी समिति सभापति का चुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी आठ सदस्यों को पार्टी पक्ष के उम्मीदवार अरूण राऊत के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने गटनेता हलीम अंसारी को व्हिप जारी करने के लिए आदेश दिया था। किन्तु हलीम अंसारी ने पार्टी पक्ष के बारे में व्हिप ना जारी कर स्वयं शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार संजय म्हात्रे के पक्ष में मतदान किया था। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अरूण राऊत को केवल दो मत और शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार संजय म्हात्रे को कुल 14 मत मिले थे। कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन ने वरिष्ठ पदाधिकारियो के पास गटनेता हलीम अंसारी की शिकायत कर पार्टी पक्ष से निष्कासित करने की मांग की थी। किन्तु इसके पूर्व ही हलीम अंसारी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये है।
रिपोर्टर