प्रवीण आष्टीकर पर हमला होने के कारण भिवंडी पालिका आयुक्त कार्यालय का हुआ जाली का संरक्षण

भिवंडी।। अमरावती महानगर पालिका के आयुक्त प्रवीण आष्टीकर पर गत दिनों स्याही फेंक कर हमला किया गया था जिसका सभी जगहों पर विरोध हो रहा है। जिसे देखते हुए भिवंडी पालिका मुख्यालय के तीसरे मंजिल पर स्थित आयुक्त कार्यालय को दोनों बाजू से लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित किया गया। तीसरे मंजिल पर ही अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त मुख्यालय अन्य अधिकारियों का कार्यालय है। किन्तु इन कार्यालय के पास लगे सभी सीढ़ियों के गलियारे खुले हुए थे। इस मंजिल के आठ जगहों पर जाली लगाकर कार्यालयों का सुरक्षित किया गया है। बतादें की पार्टी पक्ष पदाधिकारियो‌ द्वारा आयुक्त कार्यालय के सामने कई बार आन्दोलन व धरना किया गया जा चुका है। इसी दरमियान अमरावती के आयुक्त प्रवीण आष्टीकर पर स्याही फेंक कर हमला किया गया। वही पर पालिका चुनाव नजदीक है। जिसके कारण आन्दोलन व प्रदर्शन करने वाले पार्टी पक्ष कार्यकर्ताओं सहित अनके सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियो‌ में वृद्धि हुई है। इसके विपरीत भिवंडी पालिका कर्ज में डूबी हुई ठेकेदार के बिलों का भुगतान करने के लिए पालिका प्रशासन के पैसा नहीं है। इसके बावजूद इस सुरक्षा घेरे में लाखों रुपये खर्च किया गया इस प्रकार का सवाल कई जागरूक नागरिकों ने उठाया है। इस संबंध में आयुक्त सुधाकर देशमुख ने बताया कि लोकशाही में सभी को आन्दोलन व प्रदर्शन करने के लिए अधिकार है। किन्तु आन्दोलन व प्रदर्शन के समय कुछ लोग उग्र हो जाते हैं। जिसके तहत ही सुरक्षा की दृष्टि से इसे लगाया गया है। वही पर सभी पक्ष व सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियो‌ से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदर्शन व आन्दोलन करने वाले पदाधिकारियो‌ का शिष्ट्रमंडल उपायुक्त मुख्यालय से मुलाकात  अपना निवेदन पत्र सौंप सकते है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट