
भिवंडी में दरगाह दीवानशाह की संपत्ति जब्त महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड ने भिवंडी की कार्यकारिणी किया बर्खास्त
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 17, 2022
- 534 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर में लगभग तीन सौ वर्ष पहले बनाया गया दरगाह दिवान शाह बाबा का मजार का क्षेत्रफल लगभग 57 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। जिसका संचालन व देखभाल औरंगाबाद स्थित महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड द्वारा किया जाता है। जिसके लिए वक्फ बोर्ड ने भिवंडी में कार्यकारिणी गठित की है। किन्तु कार्यकारिणी के जिम्मेदारों सदस्यों द्वारा गत कई वर्षों से भूमि पर अतिक्रमण व दरगाह की होने वाली आमदनी में हेराफेरी करने की शिकायत मिल रही थी। इसके आलावा दरगाह के भूमि पर बने मकान व दुकान के किराऐ में भी भारी भष्ट्राचार था। इस भष्ट्राचार व अतिक्रमण के खिलाफ जागरूक नागरिकों ने दरगाह दिवान शाह बाबा की संपत्ति पर हुए अतिक्रमण को निष्कासित करने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय सहित वक्फ बोर्ड का दरवाजा खटकाया था जिसके कारण महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के सदस्य डाॅ. मुद्दासिर लांबे व कोकण विभागीय प्रादेशिक वक्फ बोर्ड के अधिकारी अब्दुल जाफर शेख आदि ने भिवंडी दरगाह दिवान शाह का दौरा किया। जिसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय कार्यकारिणी व दरगाह का मुजावर ही दरगाह के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर फरार हो गया। जबकि पिछले तीन सौ वर्षों से दरगाह के मुख्य द्वार पर ताला कभी नहीं लगा था। इस कुकर्म को देखते हुए दौरे पर आऐ अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ दरगाह के मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर दरगाह के अंदर स्थित तमाम दान पेटियों को बगैर खोले लोगों के सामने ही सील कर दिया है। वहीं पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों से दरगाह दिवान शाह की संपत्ति व दान में भारी भष्ट्राचार होने की शिकायत मिल रही थी। जिसके कारण वक्फ बोर्ड ने भिवंडी की कार्यकारिणी रद्द करने के लिए आदेश दिया और बहुत जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए ऐलान किया जायेगा क्योंकि औरंगाबाद से प्रतिदिन आना मुनासिब नहीं होगा इसलिए जब तक नई कार्यकारिणी गठित नहीं होती तब तक के लिए शहर के दो लोगों के ऊपर जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस कार्रवाई से दरगाह की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर