
भिवंडी शहर महानगर पालिका के सभागृह नेता पद पर भाजपा के सुमित पाटिल की नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 23, 2022
- 607 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका में आज हुए आन लाइन पद्धति से महासभा के दरमियान महापौर श्रीमति प्रतिभा विलास पाटिल ने सभागृह नेता पद पर भाजपा के सदस्य सुमित पाटिल की नियुक्ति करने की घोषणा की।महासभा में नियुक्ति की घोषणा होने के बाद पालिका प्रशासन ने वर्तमान सभागृह नेता आरपीआई एकतावादी के सदस्य विकास निकम को पद मुक्त करते हुए सुमित पाटिल को पदभार सौंप दिया है। वही पर उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। भिवंडी पालिका प्रशासन में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कोणार्क विकास आघाडी व कांग्रेस पार्टी के बंडखोर सदस्यों के हाथों में सत्ता है। पूर्व में भाजपा के सदस्य श्याम अग्रवाल को सभागृह नेता पद पर नियुक्त किया गया था किन्तु महापौर से विवाद होने के कारण इन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। इनकी जगह पर भाजपा की सदस्यता कामिनी रवि पाटिल को सभागृह नेता पद पर नियुक्ति की गयी थी। किन्तु उन्होंने पद लेने से इनकार कर दिया। जिसके कारण आरपीआई एकता वादी के सदस्य विकास निकम को सभागृह नेता पद पर नियुक्ति की गयी थी। आज उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। जिसके कारण एक विशेष सभा आॅन लाइन पद्धति से आयोजित कर भाजपा के सदस्य सुमित पाटिल को सभागृह नेता पद पर नियुक्ति किया गया है। इस अवसर पर महापौर प्रतिभा पाटिल, स्थायी समिति सभापति संजय म्हात्रे ,विलास पाटिल ,विकास निकम ,भाजपा गटनेता हनुमान चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर सत्कार व शुभेच्छा दी है।
रिपोर्टर