
खोणी गांव में सशस्त्र डकैती बुजुर्ग महिला के शरीर पर से लूटे 9 तोले का जेवर
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 03, 2022
- 387 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका क्षेत्र के नजदीक खोणी गांव में कल मध्यरात्रि के दरमियान अज्ञात पांच सशस्त्र बदमाशो ने एक बंगले में लूटपाट की। इस कांड में बदमाशो ने सो रही एक बुजुर्ग महिला के गले पर चाकू रखकर सभी जेवर लूट लिये और इस डकैती के बाद भागते हुए बदमाशो का विडियो पास ही स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खोणी गांव के रहने वाले एडवोकेट अजय विष्णु पाटिल अपने बंगले में सपरिवार सो रहे थे। वही पर दूसरे कमरे में उनकी बुजुर्ग मां नदांबाई व उनकी 6 वर्ष की नातिन सोई हुई थी। कल रात्रि तीन बजे के दरमियान अज्ञात पांच सशस्त्र बदमाशो ने पहले एडवोकेट अजय पाटिल के कार्यालय की कुंडी तोड़ कर प्रवेश किया। किन्तु कार्यालय में कुछ नहीं मिलने के कारण बदमाशो ने बंगले के पहले मंजिल के ऊपर गये और एक कमरे में सो रही बुजुर्ग माॅ नंदाबाई के ऊपर चाकू रखकर उनके चैन, अंगूठी, कनफूल कुल 9 तोले का जेवर को जबरन लूट लिये किन्तु इस दरमियान उन्होंने शोर मचाया जिसके कारण पास के कमरे में सो रहे एडवोकेट अजय पाटिल व अन्य सदस्य जाग गये और जोर जोर से शोर मचाने लगे। जिसके कारण आसपास के लोग जागे और बदमाशो को पकड़ने की कोशिश की। किन्तु बदमाशो ने रस्सी में बांधकर लाऐ पत्थरों से नागरिकों के ऊपर हमला करते हुए फरार हो गये। भागते हुए बदमाशो का विडियो दूसरे बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस घटना की जानकारी एडवोकेट पाटिल ने स्थानीय निजामपुर पुलिस स्टेशन की दी किन्तु लगभग एक घंटे के बाद दो बीट मार्शल पुलिस घटना स्थल पर पहुँचे और पाटिल से निजामपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
रिपोर्टर