नेपाल में होने वाले इंडो नेपाल प्राइज मनी सॉफ्ट प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट खेलेंगे देवघर का राजकुमार

देवघर ।। नेपाल में होने वाले इंडो नेपाल प्राइज मनी सॉफ्ट प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट खेलेंगे देवघर का राजकुमार इडो नेपाल प्राइज मनी सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मोहनपुर प्रखंड के शानदार क्रिकेट खिलाड़ी राजकुमार यादव का चयन किया गया  साथ ही कप्तानी करने के लिए चयन किया गया है राजकुमार जीत सेना का संगठन से जुड़ा हुआ है और इसके चयन के बाद जीत सेना खेल प्रभारी विक्की रवानी ने इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि 25 मार्च से 28 मार्च तक नेपाल के काठमांडू में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है आगे उन्होंने बताया कि देवघर के उभरता हुआ सितारा जो भारत का परचम दूसरे देश नेपाल में भी लहरायेंगे और देवघर जिला के साथ साथ मोहनपुर प्रखंड का भी नाम रोशन करेंगे बताया गया है राजकुमार यादव जामताड़ा , रांची गोवा एवं नेपाल के लिए खेलेंगे जीत सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मीरा ने बताया कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हमलोग हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं और यह बहुत ही खुशी की बात है कि जीत सेना के सक्रिय सदस्य राजकुमार ने देवघर जिले का नाम रोशन करेंगे यह हमारे हम सभी के लिए गर्व की बात है  बेहतर प्रदर्शन करने के बाद चयन होने पर तमाम लोगों ने बधाई दी है जिसमे झारखंड राज्य सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के विजय प्रताप सनातन, संजीव कुमार झा जीत सेना केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मीरा कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट पप्पु यादव भारतीय उपाध्यक्ष पप्पू यदुवंशी जीत सेना केंद्रीय खेल प्रभारी विक्की रमानी सुरजीत झा सत्यनारायण यादव घनश्याम राणा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं सक्रिय सदस्य सचिन राय काजल कुमार आदि तमाम पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट