राष्ट्रीय जागरुक युवा संगठन के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने प्रियांशु दुबे

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: जिले के फूलपुर तहसील के दीदारगंज थाना के पाल्थी गांव निवासी प्रियांशू दुबे को राष्ट्रीय जागरुक युवा संगठन का उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सम्पर्क प्रमुख अरविंद मिश्रा पिन्टू ने हिंदी समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मृदुल शर्मा नें एक आयोजन के दौरान इनके पद की घोषणा की।

प्रियांशू दुबे निश्चित रुप से संगठन में प्रगति का एक नया जोश युवाओं में भरेंगे ऐसा दृण विश्वास मृदुल शर्मा ने व्यक्त किया है। प्रियांशू के व्यक्तिगत व्यवहार को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित है कि उत्तर प्रदेश के युवा राष्ट्रीय जागरुक युवा संगठन से जुड़कर मानव सेवा में अपना योगदान देंगे ऐसा संपर्क प्रमुख का कहना है।

प्रियांशू की नियुक्ति पर विमल सिंह
जयप्रकाश सिंह पटेल, बब्बू सिंह, बच्चा उपाध्याय, निशांत सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, आशीष भरद्वाज, एसपी गुप्ता, आजाद, संजय शर्मा उत्तरप्रदेश पत्रकार परिषद, नीरज मिश्रा, अनुपम त्रिपाठी, महेंद्र चौबे, नंदिता दत्ता, अरुण विष्वकर्मा, विनीत सिंह समेत 
उत्तर प्रदेश व मुम्बई में रहने वाले उनके तमाम शुभचिन्तको में खुशी व्याप्त है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट