भारतरत्न डॉ.बाबसाहेब आंबेडकर की जयंती मनाई गयी

भिवंडी।। भारतरत्न डॉ.बाबसाहेब आंबेडकर के 131 वीं जयंती के अवसर पर भिवंडी पालिका मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा व पूर्णाकृति पुतले पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया।  इसके आलावा अंजूर फाटा और डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय के अर्ध पुतले पर सभागृह नेता सुमित पाटिल ने पुष्पहार अर्पित किया। पालिका मुख्यालय कार्यक्रम के दरमियान आयुक्त सुधाकर देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, सभागृह नेता सुमित पाटील, प्रभाग समिती क्रमांक 2 चे सभापति प्रशांत लाड, नगरसेवक विकास निकम, उपायुक्त दीपक झिंजाड, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, लेखा परीक्षक काशिनाथ तायडे, विद्युत अभियंता सुनील पाटील,  सर्व प्रभाग के प्रभाग अधिकारी सुनील भोईर, दिलीप खाने, शमीम अन्सारी,  बालाराम जाधव, फैजल तातली, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पळसुले, लेबर फ्रंट सचिव संतोष चव्हाण,वाहन विभाग के राजेश जाधव, गौतम शेलार, वाचनालय विभाग प्रमुख नेहाला मोमिन,जयंती उत्सव समिति अध्यक्ष सुरेश म्हस्के के साथ बबन घोडके, प्रा.सोमीत्र कांबले, संदीप वाणी,रमेश भावसार, अशोक पाटोले, राकेश तांबे, गुणवंत शिंदे आदि भारी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट