
15 किलोग्राम गांजा बरामद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 15, 2022
- 667 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसरों में भारी मात्रा में गांजा की बिक्री हो रही है। गत बुधवार को भिवंडी क्राइम ब्रांच युनिट -2 के पुलिस अधिकारियों ने गांजा तस्कर प्रकाश देवेंद्र म्हासालकर व अमन सर्वेश सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलों 750 ग्राम गांजा बरामद किया था। यह घटना अभी ताजी ही थी कि ठीक दूसरे दिन लगभग सुबह साढ़े ग्यारह बजे दरमियान क्राइम ब्रांच युनिट - 2 के पुलिस अधिकारियों ने कोनगांव स्थित राजनोली गांव से दुर्गा राजेन्द्र शाह ( 47) नामक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 2 लाख 41 हजार 530 रुपये कीमत के 15 किलो 36 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस नाईक सचिन तात्या जाधव की शिकायत पर कोनगांव गांव पुलिस थाना ने दुर्गा प्रसाद शाह के खिलाफ एनडीपीएस कलम 8(क),20(ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच क्राइम ब्रांच युनिट - 2 के पुलिस उपनिरीक्षक आर. जे. शिंगे कर रहे है।
रिपोर्टर