
कल्याण पूर्व में कबड्ड़ी स्पर्धा का आयोजन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Apr 21, 2022
- 361 views
कल्याण ।। भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और हनुमान सेवा मित्र मंडल द्वारा संयुक्त रूप से कल्याण पूर्व के दादासाहेब गायकवाड़ स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ता अरुण दिघे की याद में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। विरोधी पक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस के हाथों टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मंच पर विधायक गणपत गायकवाड़, रवींद्र चव्हाण, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, शशिकांत कांबले, संजय मोरे, प्रिया शर्मा, पूर्व पार्षद व पदाधिकारी मौजूद रहे.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रवृति रखने वाला इंसान किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकता फणवीस ने कहा कि कबड्डी हमारी धरती पर स्वदेशी खेल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कबड्डी खिलाड़ी इस प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से तालुका, जिला, राज्य और देश स्तर पर जाएंगे। महाराष्ट्र की धरती पर अच्छे कबड्डी खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। इसके लिए कल्याण डोंबिवली, बदलापुर, उल्हासनगर ठाणे और भिवंडी क्षेत्र की 64 कबड्डी टीमें भाग लेंगी।
रिपोर्टर