हेलमेट, सीटबेल्ट नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

भिवंडी।। यातायात विभाग के नये नियम कानून के अनुसार, यदि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनता है अथवा कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाता है तो भारी जुर्माना लगाने के लिए प्रावधान जारी किया गया है। इस नियम कानून की जागरूकता हेतु पुलिस उपायुक्त बाला साहेब पाटिल ने वाहन चालकों को इस दंड के संबंध में जानकारी हेतु पूर्व एक विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया है। जिसके कारण सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार के मार्गदर्शन में कोनगांव यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक विकास भिंगार दिवे व यातायात पुलिस ने राजनोली नाका पर नियम व कानून का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के हाथों में तख्ती व फलक देकर दूसरे वाहन चालकों को दुर्घटना संबंधी जानकारी देने उन्हें समझाने का कार्यभार सौंपा। वही पर नियम कानून का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में जनजागृति कर उनसे बिना दंड लिए ही रिहा कर दिया। जिसके कारण नियम कानून के उल्लंघन करने बाद भी रिहाई से उनके मन में खुशी दौड़ पड़ी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट