खबर का असर : प्रतिबंधित मांगूर मछली के बिक्री पर पालिका की धड़क कार्रवाई

भिवंडी।। भिवंडी मनपा क्षेत्र अंर्तगत बडे़ स्तर पर प्रतिबंधित मांगूर मछली की होलसेल बिक्री हसीन टाकिज, फातमा नगर, चौहान कालोनी और शांतिनगर परिसर में की जा रही थी। छोटे होटल व विस्सी मालिक इस मछली को मांसाहारी खाने वाले ग्राहकों को परोसा करते है। शासन ने मांगूर मछली की बिक्री व पालन पर रोक लगाकर रखी हुई है। क्योंकि इस मछली के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियां पैदा होने की ज्यादा संभावना बनती है। इस खबर को प्रमुखता से छापी थी। जिसके कारण आज शुक्रवार को प्रभाग समिति क्रमांक एक के सहायक आयुक्त दिलीप खाने के आदेशानुसार बीट निरीक्षक विराज भोईर व सहायक बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे की कार्रवाई पथक ने फातमा नगर स्थित कौसर की मछली गोदाम पर छापामार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांगूर मछली को जब्त करके चविंद्रा गांव के डंपिंग ग्राउंड में डंप कर दिया है। सुत्रों की माने एक घंटे पूर्व वाहन खराब होने का बहाना करने वाले मार्केट विभाग प्रमुख गिरीश घोष्टेकर ने कौसर की गोदाम का निरीक्षण किया था किन्तु उन्हें उस समय गोदाम में प्रतिबंधित मांगूर मछली दिखाई नहीं पड़ी थी। लगभग एक घंटे बाद प्रभाग के अधिकारियों ने इसी गोदाम से भारी मात्रा में मांगूर मछली को बरामद किया है। इस कार्रवाई से मार्केट विभाग प्रमुख गिरीश घोष्टेकर की कार्यशैली पर प्रश्न निर्माण हुआ है। हालांकि आज हुई कार्रवाई में प्रतिबंधित मांगूर मछली की बिक्री करने वाले मछली विक्रेताओं में हड़कप मचा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट