42 हजार 685 मीटर लंबे नाले सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

भिवंडी।। नाला सफाई के नाम पर हर साल करोड़ रूपए बारिश की पानी में बहाकर शहर को पानी-पानी करने वाली भिवंडी मनपा ने इस साल भी नाला सफाई के लिए 1 करोड़ 66 लाख 52 हजार रूपए के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जबकि पिछले वर्ष 1 करोड़ 52 लाख 81 हजार 412 रूपए प्रतावित था। जिसमें लगभग 13 लाख 71 हजार 172 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है। पता दें कि भिवंडी मनपा इलाके के पांचों प्रभागों में कुल मिलाकर छोटे-बड़े लगभग 42 हजार 685 मीटर लंबे नाले और गटरें हैं। मनपा का इतिहास गवाह है कि बरसात पूर्व इन नालों और गटरों की सफाई के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार होता है। जिसके चलते विगत कई वर्षों से मनपा सीधे दिहाड़ी मजदूरों द्वारा सफाई का काम करवाती है। लेकिन फिर भी इस कार्य में भ्रष्टाचार के आरोपों से वह मुक्त नहीं हो पाई है। इस वर्ष प्रभाग समिति क्रमांक एक के लिए 32 लाख 25 हजार 190 रूपए, प्रभाग समिति क्रमांक दो के लिए 32 लाख 18 हजार 21 रूपए, प्रभाग समिति क्रमांक 3 के लिए 34 लाख 25 हजार 90 रूपए, प्रभाग समिति क्रमांक चार के लिए 31 लाख 68 हजार 860 रूपए और प्रभाग समिति क्रमांक पांच के लिए 36 लाख 15 हजार 423 रूपए इस तरह कुल मिलाकर 1 करोड़ 66 लाख 52 हजार 584 रुपये के बजट का प्रस्ताव मनपा प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस साल नाला सफाई का कार्य कैसे होता है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट