भिवंडी पुलिस द्वारा रोजा इफ्तार की पार्टी

भिवंडी।। ठाणे पुलिस उपायुक्त परिमंडल - 2 भिवंडी द्वारा पवित्र माहे रमाजन में शुक्रवार के दिन फरहान हाल में एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें शहर के तमाम जिम्मेदार नागरिकों ने हिस्सा लिया। वही पर मुस्लिम व हिन्दू मिलकर एक साथ इफ्तार किया। इफ्तार के बाद भिवंडी पुलिस ने नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर ठाणे जिले के सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराड़े, ज्वाइट कमीशन अनिल कुंभारे, विधायक रईस शेख, महेश चौगुले, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी, एम.आईएम भिवंडी शहर अध्यक्ष शादाब उस्मानी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू, मुंब्रा के शमीम भाई सहित नगरसेवक, समाजसेवक व शांतता कमेटी के सदस्य, टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारी, मीडिया कर्मी आदि भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। वही पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने कहा कि रमजान का महीना आपस में भाई चारा एवं सद्धभाव को बढा़ता है। जिसमें सभी वर्ग,जाति के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते  है। इससे जहाँ राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है वही समाज में आपसी भाई चारा व प्यार मोहब्बत भी बढ़ता है। आगामी कुछ दिनों में ईद का त्यौहार आने वाला है। इस त्यौहार को हम सब मिलकर एक साथ शांतिपूर्वक तरीके से मनाऐगें। उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाए दी और पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरतने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विधायक रईस शेख ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट