
भिवंडी के शिवाजी चौक से मुंबई सेंट्रल तक आज होगा बस सेवा का शुभारंभ - शिवसेना
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 03, 2022
- 1683 views
भिवंडी।।भिवंडी शहर मजदूर बाहुल्य होने के साथ कपड़ा उद्योग शहर के नाम से पहचाना जाता है। जिसके कारण नागरिकों व व्यापारियो को दररोज भिवंडी एसटी बस डिपो से आकर मुंबई सेंट्रल जाने के लिए बस पकड़ना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शिवसेना के भिवंडी शहर प्रमुख सुभाष माने ने अपने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बस डिपों के अधिकारियों से एक बैठक की और मुंबई सेंट्रल जाने वाली बस को नझराना स्थित छत्रपति शिवाजी महानगर चौक से चलाऐ जाने की मांग की। जिसे बस डिपों के अधिकारियों ने मानते हुए कल 4 मई सुबह 11 बजे से मुंबई सेंट्रल के लिए पहली बस सेवा की शुरुआत की जायेगी। वही पर भिवंडी शिवसेना के सचिव महेन्द्र कुंभारे ने बताया कि कल मुंबई सेंट्रल जाने वाली पहली बस को शहर प्रमुख सुभाष माने हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वही पर नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि जनता इस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।
रिपोर्टर