
भिवंडी में धूमधाम से मनाई गयी ईद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 03, 2022
- 474 views
भिवंडी।।मुस्लिमों का पवित्र त्योहार रमजान ईद आज पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मुस्लिम बाहुल्य शहर भिवंडी में भी बड़े धूमधाम से ईद मनाई गयी।कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से घरों में मनाये जा रहे यह त्यौहार आज पहली बार पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद पहले की भांति मनाया गया। शहर के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। अंतिम नमाज़ कोटरगेट मस्जिद में पढ़ी गयी। जहां पर नमाज़ियों की भारी भीड़ थी। भिवंडी पुलिस प्रशासन के तरफ से नागरिकों को पुष्पगुच्छ देकर रमजान ईद की मुबारकबाद व बधाई दी गयी। वही पर नमाज़ के समय पुलिस ने सभी मस्जिदों सहित सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा गया था। नमाज़ के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी गयी।
रिपोर्टर