
महाराष्ट्र राज्य के 62 वें स्थापना दिवस पर गैर हाजिर रहने वाले 35 पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 09, 2022
- 528 views
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रगाढ़ में एक मई, 62 वें महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल के शुभहस्ते पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में महानगर पालिका के सभी नियंत्रण अधिकारी, विभाग प्रमुख उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। किन्तु कार्यक्रम के दरमियान बड़े स्तर पर अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर रहे। जिसे देखते हुए पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख ने गैर हाज़िर रहने वाले उपायुक्त नूतन खाड़े, मुख्य लेखा परिक्षक श्रीकांत अनारसे, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी किरन न. तायडे, सहायक संचालक, नगर रचना कार अ.रा. येलमाने, शहर अभियंता एल. पी. गायकवाड़, प्र. कार्यकारी अभियंता विद्युत विभाग, बांधकाम के उप अभियंता सुरेश भट्ट, संदिप सोमाणी, पाणी पुरवठा विभाग के उप अभियंता संदीप पटनावर, सहायक आयुक्त प्रीति गाड़े, अनुराधा बाबर, सहायक आयुक्त प्रशासन नितीन पाटिल, कामगार कल्याण अधिकारी संतोष प्रकाश टावरे, नगरसचिव व वित्त अधिकारी अनिल प्रधान, परवाना विभाग प्रमुख ईश्वर आडेप, कर मूल्यांकन अधिकारी सुधिर गुरव, शहर विकास विभाग प्रमुख शार्किब खर्बे, बारनिशी विभाग प्रमुख राकेश वानखेडे, जन्ममृत्यु निबंधक श्रीमति आरती दीक्षित, प्र.माध्यमिक शिक्षण विभाग प्रमुख सौदागर अ. शिखरे, प्र.भविष्य निवार्ह निधि विभाग प्रमुख प्रकाश शि.राठोड, एलबीटी विभाग प्रमुख समिर जवरे और विभिन्न विभागों के प्रमुख श्रीमति अर्पना भोईर, श्रीमति अश्विनी पांडव, कैलाश पाटिल,गोरखनाथ म्हात्रे, सुरेश गायकवाड़, गौतम चव्हाण, एम.आर.लोकरे, जितेन्द्र डी. हेडाऊ, श्रीमति दीपिका ठाकरे, श्रीमति क्लयाणी चन्ने, अजय पाटिल,अजित महाडीक और अनिल दा.जाधव ऐसे कुल 35 विभाग प्रमुख व अधिकारी को महाराष्ट्र नागरी सेवा ( शिस्त व अपील ) नियम 1979 के कलम 5 के अन्वये नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर खुलासे की मांग किया।
रिपोर्टर