
भिवंडी पालिका के प्रभाग समिति दो अंर्तगत युद्ध स्तर पर नाला सफाई का काम शुरू।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 14, 2022
- 482 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका प्रशासन ने मानसून के पहले छोटे - बड़े सभी नालों को सफाई करवाने के लिए कमर कसी हुई है। पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख ने समुचित नाला सफाई करवाने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख व उपायुक्त दिपक झिजांड के मार्गदर्शन में प्रभाग समिति क्रमांक दो के सहायक आयुक्त फैसल तातली के नेतृत्व में आज शनिवार को सांई बाबा मंदिर, राजनोली नाका के पास नाला को जेसीबी व पोकलेन लगाकर सफाई करवाई गयी। इस अवसर पर मुख्य आरोग्य व स्वच्छता निरीक्षक जी.एम. सोनवणे, आरोग्य निरीक्षक हेंमत गुलवी, मुकादम राजेश भोईर आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे। बतादें कि प्रत्येक वर्ष इस नाला में बाढ़ आने से भिवंडी शहर में प्रवेश का मुख्य रास्ता बंद होता रहा है। इस प्रभाग समिति में कुल 14 नाले है। जिसकी लंबाई 9779 मीटर है। पालिका प्रशासन ने उक्त सभी नालों के सफाई के लिए उल्हासनगर की मैसर्स झा.पी.कंपनी को 27 लाख 25 हजार 664 रूपये में ठेका दिया है।
रिपोर्टर