
ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 16, 2022
- 536 views
भिवंडी।। खांबाले गांव के शिरगांव परिसर में स्थित एक ईंट भट्टा मालिक द्वारा बनायी गयी मजदूरों की झोपड़ियों में शनिवार दोपहर में आग लगने से 17 झोपड़ियां जल कर राख होने की घटना घटित है। इस अग्निकांड में मजदूरों के सभी जीवन आवश्यक सामग्री व कपड़े पूरी तरह से जल गये है। इस आगजनी की जानकारी 24 घंटे बाद मिलने पर पुलिस व महसूल विभाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुँच कर पंचनामा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरगांव में अरविन्द प्रजापति का ईंट भट्टा है। शनिवार दोपहर में ईंट पथाई का काम शुरू था। इसी दरमियान गांव के नजदीक बने मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गयी। देखते देखते इस आग ने घास फूस की बनी 17 झोपड़ियो को अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण मजदूरों के खाने पीने की सामग्री के साथ उनके कपड़े जल गये। इस घटना को भट्टा मालिक प्रजापति ने शासन व पुलिस प्रशासन ना देते हुए छिपाने का प्रयत्न किया। किन्तु स्थानिक एक कार्यकर्ता के माध्यम से इस अग्निकांड की जानकारी मिलने के बाद मंडल अधिकारी संतोष आगीवले ने घटना स्थल पर पहुँचकर पंचनामा किया और परोपकारी संस्था के मनोज दुधानी द्वारा मजदूरों को खाने पीने के लिए राशन व कपड़े उपलब्ध करवाऐ गये। इस प्रकार की जानकारी मंडल अधिकारी ने दी है।
रिपोर्टर