
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध विहार निर्माण के लिए भूमिपूजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 16, 2022
- 570 views
भिवंडी।। भिवंडी महानगर पालिका से सटे खोणी ग्राम पंचायत के सिद्धार्थनगर में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नया बुद्ध विहार बनाने के लिए गांव सरपंच के पति संतोष मुकादम और भिवंडी पालिका के सहायक बालाराम जाधव के शुभहस्ते बौध्द धम्म संस्कार पद्धति नुसार भूमिपूजन किया गया। बतादें कि इस भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थनगर मित्र मंडल व सामाजिक व शैक्षणिक सेवा भावी संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दरमियान बालाराम जाधव ने बौद्ध विहार के लिए जमीन देने वाले सुरेश जाधव परिवार को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर चंद्रकांत पाटिल, अरूण पाटिल, संतोष मुकादम, शैलेश शिंगोले, संदेश पाटिल, मोहन वगल, देवेंद्र वगल, एडवोकेट अजय पाटिल, किशोर शिंगोले,प्रांत अधिकारी नामदेव जाधव ( सेवानिवृत्त),प्रदीप जाधव, सांवत सोनवणे, कुंदन जाधव, शरद, प्रकाश गायकवाड़, सुरेखा सुरेश जाधव,संजय भोईर और सर्व महिला मंडल, बचत गट, एकता ग्रुप के सभी पदाधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर