भिवंडी पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख के तबादले के चर्चा से हड़कप। आयुक्त के बचाव में कर्मचारी संगठनो का आंदोलन।

भिवंडी।।‌ भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के आयुक्त सुधाकर देशमुख का तबादला हो जाने की अफवाह गत शुक्रवार से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पर मंगलवार को तबादले का आर्डर आने की उम्मीद जताई जा रही थी। आज मंगलवार सुबह से आयुक्त का तबादला हो जाने की अफवाह से मनपा मुख्यालय में हड़कप मचा हुआ था। वर्तमान आयुक्त देशमुख द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में कई निर्णय लेने के कारण शहर अभियंता एल. पी.गायकवाड़ के नेतृत्व में आज शाम चार बजे सभी कर्मचारी संगठनों ने मिलकर मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आयुक्त सुधाकर का तबादला रोकने के लिए आन्दोलन किया। इसके साथ ही नगर विकास आयुक्त को निवेदन पत्र भी भेजा गया है। पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख ने अपने दस माह के कार्यकाल के दरमियान कर्मचारियों के लिए 7 वां वेतन आयोग लागू कर ऐतिहासिक निर्णय लिया, उन्होंने कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित 12 और 24 साल की सुनिश्चित प्रगति योजना को लागू करने का बीड़ा उठाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर पहली बार सबसे ज्यादा बकाया टैक्स की वसूली करवाई। कर्मचारी संगठना के सचिव संतोष चव्हाण सहित सभी कर्मचारियों ने आयुक्त देशमुख का तबादला स्थगित करने की मांग को लेकर आज आन्दोलन किया है। आयुक्त सुधाकर देशमुख से इस संबंध में प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गयी किन्तु उनसे संपर्क नहीं हो सका। बतादें की जागरूक नागरिकों ने पालिका आयुक्त के रूप में आईएएस अधिकारियों की मांग करते रहे है। इसी महानगर पालिका में पूर्व आईएएस आयुक्त डाॅ.योगेश म्हसे व डाॅ.पंकज आशिया का तबादला राजनीति दबाव में किया गया था। इनके तबादले को रोकने के लिए कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी ने आन्दोलन नहीं किया था। इस प्रकार की चर्चा आज हुए आन्दोलन को देखते हुए नागरिकों में दबी ज़बान में चल रही है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट