
पालिका के सहायक आयुक्त शमीम अंसारी सहित 15 कर्मचारी सेवानिवृत्त
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 01, 2022
- 578 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक 4 के तत्कालीन सहायक आयुक्त शमीम अंसारी 31 मई को पालिका के सेवाकाल से सेवानिवृत्त होने पर प्रभाग कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने सभापति कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जहाँ पर कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर विदाई किया। इस अवसर पर नगरसेवक वसीम अंसारी, कार्यालयीन अधीक्षक संजय पुर्णार्थी, कर निरीक्षक माणिकराव जाधव, झोपड़ा विभाग प्रमुख गणेण विभूति, नाना झलके ( रिटायर), सुनिल झलके, मकसूम शेख, सुरेन्द्र भोईर, बालाराम जाधव आदि कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ दिये और अपने अपने विचार व्यक्त किये। बतादें कि 31 मई को पालिका के सेवाकाल से कुल 16 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जिन्हें पालिका मुख्यालय में सम्मान के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में प्रभाग समिति के प्रभारी सहायक आयुक्त ( लिपिक) शमीम अंसारी, श्रीमति मिनाक्षी थिटे ( ए.एन.एम.), महेन्द्र तुकाराम कासारे वाहन चालक, रामदास भागू राम मोरे वाहन चालक, प्रकाश विश्राम सागवेकर ( सिपाही), बालू चिंधा सोनवणे ( व्हाॅल मैन) श्रीमति रंजना बालाराम लसणे (जकात हमाल),पुरूषोत्तम वामन माली ( जकात हमाल) और सफाई कर्मचारी प्रकाश गजानन पाटिल, एकनाथ रामा जाधव, नरसिंह भिमा सोलंकी, मोतीराम कान्हा जाधव, मारूती मोतीराम पाटिल, बालाराम विठ्ठल पंडित, विश्वनाथ पांडुरंग तम्माल तथा श्रीमति सुमित्रा विश्वनाथ संगारे का समावेश था।
रिपोर्टर