
पालिका के बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन संपन्न।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 02, 2022
- 690 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका के महापौर सौ. प्रतिभा विलास पाटिल के संकल्प व प्रयास से नाना नानी पार्क आदर्श पार्क में बनाया गया स्व.धर्मवीर आनंद दिघे बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन नगरविकास तथा ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे के शुभ हाथों, केन्द्रीय पंचायतराज राज्य मंत्री कपिल पाटिल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। वही पर उद्घाटन के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल तथा पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैडमिंटन खेलकर आनंद उठाया। अपने उद्घाटन भाषण में पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रचनात्मकता वाले बच्चों को एक मंच प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है। जिसके कारण खिलाड़ी आगे आऐगे। भिवंडी खेल के क्षेत्र में अन्य शहरों की तुलना में पिछड़ शहर रहा है। पालकमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रस्तावों को तुरंत मंजूरी देगी। वहीं केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि धर्मवीर आनंद दिघे साहब के नाम पर बैडमिंटन कोर्ट होना भिवंडी शहर के लिए बड़े सम्मान की बात है। जिन्होंने जीवन भर धर्म का पालन किया और समाज में खुशहाली पैदा की। पंचायत पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने खिलाड़ियों के विकास की कामना करते हुए कहा कि आनंद दिधे साहेब भिवंडी से प्यार करते थे।पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने वही परंपरा कायम रखी है। महापौर प्रतिभा पाटिल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बैडमिंटन युवाओं में लोकप्रिय है लेकिन शहर में बैडमिंटन कोर्ट नहीं होने के कारण खिलाड़ी इसे नहीं खेल सके।महापौर प्रतिभा पाटिल ने युवाओं को आगे लाने की अपील की है। आयुक्त ने अपने परिचयात्मक भाषण में इस बैडमिंटन कोर्ट पर हुए खर्च और यह कैसे किया गया, इसका विश्लेषण किया। उपायुक्त दीपक जिंझाड़ ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महापौर प्रतिभा पाटिल, विधायक महेश चौगुले, आयुक्त विजयकुमार म्हसाल, स्थायी समिती सभापति संजय म्हात्रे, सभागृह नेता सुमित पाटिल, प्रभाग समिती 2 के सभापति प्रशांत लाड, पूर्व महापौर महापौर विलास आर.पाटिल,,जेष्ठ नगरसेवक मदन बुवा नाईक,बालाराम चौधरी,मनोज काटेकर, संतोष शेट्टी,विकास निकम, शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने सहित भारी संख्या में पालिका के अधिकारी व स्थानिक नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्टर