
पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व सनातन वैदिक संघ ने किया वृक्षारोपण
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jun 05, 2022
- 450 views
सायकिल रैली से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास
देवघर ।। विश्व पर्यावरण दिवस के सुबह अवसर पर विश्व सनातन वैदिक संघ की ओर सारवाँ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धीरज झा के द्वारा पेड़ लगाकर किया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में सैंकड़ो पौधा लगाया गया। पर्यावरण सम्बन्धित लोगों को जागरूक करने के लिए सायकिल रैली निकाली गई। मौके पर विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत मालवीय ने विश्व
पर्यावरण दिवस का शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि झारखंड पहले जंगलों के लिए जाना जाता था पर वर्तमान समय में जिस तीव्र गति से जंगल कटते जा रहे हैं यह चिंताजनक है, हमें वृक्ष काटने नहीं बल्कि वृक्षारोपण पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हमारी संघ देवघर सहित पूरी झारखंड में इस मुहिम को तेजी से बढ़ाएगी। मौके पर कुमारी स्नेहा, राज कुमार, दिलखुश सिंह, कुमार शुभम आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर