विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पालिका का पौधा रोपण कार्यक्रम पेड़ों की सुरक्षा, पोषण का संकल्प - आयुक्त विजयकुमार म्हसाल

भिवंडी।। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिवंडी पालिका ने पोगांव में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दरमियान पालिका आयुक्त विजयकुमार म्हसाल एवं स्थायी समिति सभापति संजय म्हात्रे के शुभ हस्ते पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। पालिका आयुक्त ने कहा की प्रत्येक पौधे की देखभाल, सुरक्षा और पोषण करना हमारा कर्तव्य है इसके लिए पेड़ों की सुरक्षा एवं पोषण के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। इसके साथ उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। ऐसी प्लास्टिक यूज करने वालों पर कार्रवाई की मुहिम शुरू की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेड़ो का निरीक्षण कर बैनर, पोस्टर लगाने और कील मार कर पेड़ों का नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वही पर स्थायी समिति सभापति संजय म्हात्रे ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवनकाल में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए इसके साथ ही उसकी सुरक्षा और पोषण करना भी महत्वपूर्ण है तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। पालिका प्रशासन की ओर से आज पोगांव के सड़क मार्ग के दोनों किनारे पर लगभग भारतीय जाति के 100 पेड़ लगाऐ गये। इस दरमियान शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड पर्यावरण विभाग प्रमुख नितेश चौधरी, उद्यान विभाग प्रमुख निलेश संखे,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले व अन्य कर्मचारी उपस्थित मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट