
सेना में जवानों की भर्ती ठेकेदार पद्धति करवाने वाले एक दिन देश को ठेके पर देंगे - जितेन्द्र आव्हाड
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 18, 2022
- 482 views
भिवंडी।। देश के रक्षावीरों की भर्ती सरकार ठेकेदारी व अनुबंध पद्धति से करवाना चाहती है वही एक दिन देश को भी ठेका व अनुबंध पर दे देगें। सरकार पर लांछन लगाते हुए राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने कहा। हमारे सैनिक सीमा पर रात दिन देश की सुरक्षा में लगे हुए है जिसके कारण आज हम सुरक्षित है। शहर के एक निजी कार्यक्रम में आऐ मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने इस प्रकार का वक्तव्य पत्रकारों से बोलते हुए कहा। गौरतलब हो कि चार वर्षों के लिए युवाओं को सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू हुई है। जिसका देश में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के युवा सड़कों पर उतर कर सरकारी संपत्तियों का नुकसान कर रहे है। कई जिलों में बस व ट्रेनें को भी जला दी गयी। इसका असर भी अन्य राज्यों में होने लगा है।भिवंडी शहर के एक निजी कार्यक्रम में आऐ राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने केन्द्र सरकार के इस फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि सेना में भर्ती होने वाले युवक दो से तीन वर्ष कड़ी मेहनत करते है। देश की रक्षा करने के उद्देश्य से सेना में भर्ती होते है चार साल की सेवा के बाद उन्हें अधर में छोड़ दिया जायेगा। एसटी कर्मचारियों की ठेकेदारी पद्धति से भर्ती का विरोध करने पर शरद पवार के घर में घुसकर हमला किया गया आज वही सेना के जवानों की ठेकेदारी पद्धति की भर्ती का समर्थन कर रहे है। जो हास्यास्पद है। इस अवसर पर भिवंडी शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू, पूर्व महापौर इमरान वली मोहम्मद खान, पूर्व नगरसेवक व उप महापौर अहमद सिद्दीकी आदि भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर