माॅ के हत्यारों को गिरफ्तार करवाने के लिए भटक रहा बेटा पुलिस नहीं सुन रही है फरियाद

भिवंडी।। भिवंडी शहर के खाड़ीपार तुलसी नगर अमजदिया मस्जिद के पास रहने वाली मृतक मकीना असद अंसारी (60) को इसी परिसर में रहने वाले चार लोगों ने पानी भरने के कारण हुए विवाद में उनके ऊपर हमला किया था जिसके कारण उसी दिन उनकी मौत हो गयी थी।निजामपुरा पुलिस ने उनकी पुत्री वासीमा अंसारी की शिकायत पर घटना के दूसरे दिन 10 फरवरी 2022 को इसी परिसर के रहने वाले जियाउल अंसारी, श्रीमति नुसरत खातून जियाउल अंसारी, श्रीमति रोनक अब्दुल सलाम अंसारी और नबीं हसन अब्दुल सलाम अंसारी के खिलाफ भादंवि की धारा 304, 323,504,506,34 के तहत मामला दर्ज किया था। इस घटना में शामिल सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। किन्तु दो दिन बाद निजामपुरा पुलिस ने श्रीमति नुसरत खातून जियाउल अंसारी, श्रीमति रोनक अब्दुल सलाम अंसारी को छोड़ दिया। बाकी दो आरोपियो को जेल भेज दिया। मृतक मकीना अंसारी के सुपुत्र असजद असद अंसारी ने भिवंडी पुलिस उपायुक्त सहित ठाणे पुलिस आयुक्त को निवेदन पत्र देकर मांग किया है कि उसकी माॅ माकीना अंसारी को इस झगड़े में गला दबाकर हत्या की गयी है। किन्तु निजामपुरा पुलिस ने स्थानीय दबाव के कारण हत्या का मामला दर्ज नही किया है। यही नहीं एफ आई आर में श्रीमति नुसरत खातून जियाउल अंसारी, श्रीमति रोनक अब्दुल सलाम अंसारी नाम होने के बावजूद दोनों की गिरफ्तार नहीं हुई है। जिसके कारण दोनों महिलाएं इसी परिसर में घूम रही है। इस प्रकार की शिकायती निवेदन पत्र देने के बावजूद निजामपुरा पुलिस ने उक्त दोनों महिलाओं को ना तो गिरफ्तार किया और ना ही चारो आरोपियो पर हत्या का मामला दर्ज किया है। जिसके कारण मृतक का बेटा भटकने के लिए मजबूर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट