
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संजीत कुमार ने धान की नर्सरी और पौधरोपण की दिया विस्तृत जानकारी
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jun 24, 2022
- 580 views
वाराणसी ।। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित जौनपुर 24 जून 2022 को केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा गांव अमिहित में प्रक्षेत्र भ्रमण एवं सर्वेक्षण के दौरान किसानों द्वारा उगाई जा रही फसलों एवं पशुपालन के बारे में चर्चा की गई। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने धान की नर्सरी एवं पौध रोपण की विस्तृत जानकारी दी I पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार ने धान की फसल में कीटों एवं रोगों के प्रबंधन तथा मशरूम की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दीI पशुपालन वैज्ञानिक श्री अमित कुमार सिंह ने गर्मी के मौसम में पशुओं की देखरेख एवं खानपान प्रबंधन पर चर्चा की शस्य वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने धान की फसल में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दीI कृषि वानिकी वैज्ञानिक अनिल कुमार ने छायादार एवं फलदार वृक्षों के तथा खरीफ सीजन में उगाई जा रही फसलों लौकी, भिंडी, नेनुआ, करेला आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दीI इस अवसर पर अरविंद सिंह (प्रधान), विवेक सिंह, संदीप सिंह, शिवचंद्र, हरीश चंद्र, अरविंद चौहान, आदि लोग मौजूद रहेI
रिपोर्टर