
कोरोना काल के दरमियान जेल से छुट्टी पर आया गुनाहगार फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 08, 2022
- 519 views
भिवंडी।। पुणे की जेल में सजा काट रहे एक गुनाहगार कोरोना के दरमियान मिली छुट्टी बीत जाने के बावजूद जेल वापस ना जाने के बजाए फरार होने की घटना घटित हुई है। पुणे जेल के पुलिस कर्मी ने सजा काट रहे गुनाहगार लस्सीवाला के फरार होने की शिकायत नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी शहर पुलिस थाना में दर्ज एक अपराध के मामले में आरोपी मोहम्मद सद्दाम शफीक शेख उर्फ लस्सीवाला को ठाणे जिला सत्र न्यायालय ने वर्ष 2017 में सात साल की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना और जुर्माना ना भरने पर 14 दिन की अतिरिक्त सजा सुनाई थी। गुनाहगार लस्सी वाला पुणे के येरवडा जेल में सजा काट रहा था। किन्तु कोव्हिड काल के समय 20 मई 2020 से 30 जुलाई 2022 के दरमियान कोरोना के आपातकालीन अवकाश पर छुट्टी दी गयी थी। जिसे बाद में जेल प्रशासन ने 24 मई से 690 दिनों तक छुट्टी बढ़ा दी थी। किन्तु छुट्टी बीत जाने के बाद भी गुनाहगार लस्सी वाला जेल में सजा काटने के लिए नही पहुँचा। जिसके कारण जेल प्रशासन ने गुनाहगार मोहम्मद सद्दाम शफीक शेख उर्फ लस्सीवाला की तलाश करते हुए उसके घर पर पहुँची। किन्तु वह मिला नहीं। जिसके कारण जेल के पुलिस संदीप भांगरे ने नारपोली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने फरार गुनाहगार मोहम्मद सद्दाम लस्सीवाला के खिलाफ भादंवि की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच नारपोली पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर