
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पालिका आयुक्त ने किया मध्यरात्रि के दरमियान तूफानी दौरा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 15, 2022
- 445 views
भिवंडी ।। भिवंडी में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले भागों सहित कामवारी नदी के किनारे बसे म्हाडा कालोनी, इदगाह आदि परिसर में बाढ़ जैसी स्थित निर्माण हो गयी थी। हालांकि समय रहते हुए आपत्ति व्यवस्थापक प्रमुख फैसल तातली व उनकी टीम ने खाड़ी के किनारे अधिकांश लोगों को झोपड़ियों से बाहर निकाल कर उनके रहने व खाने की व्यवस्था कर दी थी। गौरतलब हो कि भारी बारिश के कारण कामवारी नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। जिसके कारण नदी किनारे बसे क्षेत्र म्हाडा कालोनी, ईदगाह, काकू बाई चाल, आजमी नगर आदि परिसर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। इन क्षेत्र में लगभग तीन से चार फुट तक पानी भरा गया था। वही पर कल शाम के दरमियान खाड़ी में भर्ती आने से पूरा परिसर पानी में डूब गया। पालिका के आपत्ति व्यवस्थापक की टीम और प्रभाग समिति चार के कर्मचारियों ने इस परिसर में रहने वालो के लिए खाने व रहने की व्यवस्था की। इस दरमियान रात दस बजे के बाद पालिका आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने ईदगाह परिसर का दौरा किया और चल रहे बचाव व राहत कार्य का जायज़ा लिया।
रिपोर्टर