
सफाई केबिन का दौरा कर पालिका आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को लगाई फटकार, दो कर्मचारी को गैरहाजिर व पांच को नोटिस जारी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 15, 2022
- 1062 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका क्षेत्र में सफाई नही होने के कारण जगह जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण दुर्गंध फैली हुई है। वही पर सफाई कर्मचारी केबिन पर हाजिरी लगाकर घर चले जाते थें। पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल को अनेक शिकायतें इस प्रकार की मिल रही थी। आज शुक्रवार सुबह आयुक्त विजय कुमार म्हसाल व उपायुक्त दीपक जिंझाड ने प्रभाग समिति चार के वार्ड क्रमांक 20 के सफाई केबिन का दौरा किया। इस दरमियान उन्होंने मास्टर रजिस्टर चेक किया जिसमें सफाई कर्मचारी श्रीमति सारिका उमेश जाधव, श्रीमति संगीता अरूण कांबले और रूपेश भगवान गायकवाड़ की मास्टर रजिस्टर में हाजिरी लगी थी किन्तु काम के स्थान पर उपस्थित नहीं थे। पता करने पर पता चला कि तीनों सफाई कर्मचारी हाजिरी लगाने के बाद अपने अपने घर चलें गये। आयुक्त ने इसे तत्काल संज्ञान मे लेते हुए तीनों सफाई कर्मचारियों को मास्टर रजिस्टर से गैर हाजिर कर दिया। इसके साथ ही एस.आई.समाधान जाधव और मुख्य आरोग्य निरीक्षक भंडारी सहित तीनों सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पालिका के पूर्व आयुक्त डाॅ.योगेश म्हासे ( IAS) के बाद वर्तमान आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल द्वारा इस प्रकार से, सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्टर