
सिंगल यूज प्लास्टिक के कार्रवाई में पालिका की लापरवाही उजागर 18 दिनों पर केवल 22 कार्रवाई
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 18, 2022
- 411 views
भिवंडी।। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक है। जिसके कारण सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। वही पर इसका उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन को दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया। परन्तु भिवंडी पालिका प्रशासन द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन समिति गठित कर प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई ना कर भारी भष्ट्राचार करने का मामला प्रकाश में आया है। गौरतलब हो कि पालिका के आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने आरोग्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रीति गाडे के नेतृत्व में 11 सदस्यों वाली प्लास्टिक उन्मूलन समिति गठित कर पांचों प्रभाग समितियों में सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल कर रहे व्यापारियो व दुकानदारों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया है। वही पर दोषी पाऐ गये दुकानदारों पर पहली बार 5000 हजार रूपये, दूसरी बार 10,000 हजार व तीसरी बार 25,000 रूपये के दंड का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद शहर में खुले आम प्लास्टिक की बिक्री हो रही है। इस समिति के 11 सदस्यों में 18 दिनों में कार्रवाई कर कुल 48. 800 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त की है। इसके साथ ही 22 जगहों में केवल एक लाख 20 हजार रूपये का दंड वसूल किया है। कर्मचारियों द्वारा केवल खानापूर्ति कार्रवाई होने से आज सब्जी विक्रेताओं सहित दुकानदार भारी मात्रा में प्लास्टिक की थैली इस्तेमाल कर रहे हैं वही पर छोटे व्यापारियो कार्रवाई करने के नाम पर धमकी देकर पैसा वसूली करने की अनेक शिकायतें मिल रही है।
रिपोर्टर