यादव महासभा ने किया नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियो का सम्मान

तलेन ।। नगर तलेन में शुक्रवार को यादव महासभा शाजापुर इकाई द्वारा, राजगढ़ व शाजापुर क्षेत्र के  यादव समाज के नव निर्वाचित सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषद के पार्षद गण का सम्मान समारोह  सर्वोदय ट्रेडर्स  पर  आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान राधा कृष्ण  के चित्र पर पुष्प माला अर्पण कर किया गया  तत्पश्यात कार्यक्रम में उपस्थित   नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि रामभरोसे यादव पचोर, मुकेश यादव खुजनेर, सुरेश यादव बोड़ा, कमल यादव ,लोकेंद्र यादव ,रामचरण यादव, हिम्मत सिंह यादव ,धनराज यादव ,नारायण सिंह यादव , लक्ष्मी नारायण यादव ,कैलाश मोहन यादव, राधे श्याम यादव, महेश यादव, विनोद यादव ,गोविंद यादव का स्वागत  मंगल तिलक लगा पुष्प माला व अंग वस्त्र भेट कर किया गया वही सभी  नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया तथा यादव महासभा शाजापुर इकाई का आभार व्यक्त किया  ।कार्यक्रम का संचालन  शिक्षक मनोहर सिंह यादव  ने किया व आभार माखन यादव ने व्यक्त किया।

इस मौके पर यादव महासभा प्रदेश सचिव खाम सिंह यादव, जिला अध्यक्ष शाजापुर  माखन यादव , रतन सिंह यादव,सहित कई समाज जन उपस्थित थे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट