
भिवंडी महानगर पालिका मुख्यालय में लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई गयी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 23, 2022
- 487 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय में शनिवार को सुबह महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने उनके प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित किया, आयुक्त ने कहा कि लोकमान्य की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अंग्रेजों ने उन्हें मांडले जेल में बंद कर दिया था। उन्होंने जेल में रहकर गीता रहस्य नामक ग्रंथ की रचना की। लोकमान्य ने जन जागृति के लिए महाराष्ट्र में गणेशोत्सव तथा शिवाजी उत्सव मनाना प्रारंभ किया था। जिससे लोगों में भाई चारा तथा देशप्रेम की भावना का विकास हुआ। पालिका के जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले ने अपने संबोधन में कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का 10 मार्च 1918 में भिवंडी आगमन हुआ था। इनके स्वागत सत्कार हेतु एक समिति गठित की गयी थी उस समिति में भिवंडी के स्वतंत्रता सेनानी नारायण जोग व वकील प्रभाकर कुंटे का समावेश था। शहर के बाहर मामा भांजे के खाली पड़ी जमीन पर भव्य कार्यक्रम क आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तत्कालीन नगर पालिका के नगराध्यक्ष आली साहेब फक्की थे। और सभा के दौरान लोकमान्य तिलक को स्वतंत्रता संग्राम के मदद के रूप में 5001 रूपये जमा कर दिया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर