
जर्जर इमारतों पर तोड़क कार्रवाही तेज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 25, 2022
- 342 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के पांचों प्रभाग अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जर्जर व धोकादायक इमारतों पर कार्रवाही तेज कर दी है। गत पूर्व वर्षों में, बारिश के मौसम में जर्जर इमारतें गिरने से कई बड़े हादसे शहर में हुए है। जिसके कारण आयुक्त ने इस वर्ष ऐसी इमारतों पर कड़ी कार्रवाही करने के लिए निर्देश दिया है। बतादें कि पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हासाल के आदेशानुसार उपायुक्त दीपक जिंझाड के मार्गदर्शन में प्रभाग समिति तीन के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव व बीट निरीक्षक रमाकांत म्हात्रे ने पदमा नगर स्थित वरलक्ष्मी होटल के पास मकान नंबर 1129/1 को अति जर्जर व धोकादायक घोषित किया था। इसके साथ ही सहायक आयुक्त जाधव ने मकान मालिक को इमारत तोड़ देने के लिए नोटिस भी जारी की थी। किन्तु मकान मालिक ने सहायक आयुक्त के नोटिस का उल्लंघन करते हुए अपनी इमारत को निष्कासित नही किया। जिसके कारण सहायक आयुक्त ने इमारत तोड़ने के लिए पालिका ठेकेदार की नियुक्ति कर उक्त इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया आज से शुरू की है।
रिपोर्टर