
दहेज न मिलने पर पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 05, 2022
- 312 views
रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय
रामगढ़ ।। रामगढ़ थाना प्रशासन ने सुबह कार्यवाही करते हुए चक्कुपुर गांव के निवासी अभियुक्त बैरिस्टर सिंह पिता रविकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल पुष्टि के लिए उसे रेफरल अस्पताल भेजा गया।थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी 247/22 दहेज हत्या कांड मे हुई है।अभियुक्त की तलाश घटना के दिन से ही जारी थी।
रिपोर्टर