
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर भिवंडी पुलिस द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 05, 2022
- 716 views
भिवंडी।। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर हर जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में 9 से 17 अगस्त तक स्वराज्य महोत्सव मनाया जाऐगा। इस दरमियान पुलिस उपायुक्त परिमंडल - 2 भिवंडी द्वारा 6 अगस्त को 7.5 किलोमीटर की सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। गौरतलब हो कि अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पूरा होने के उपलक्ष्य में साढ़े सात किलोमीटर की सद्भावना दौड़ का आयोजन भिवंडी पुलिस द्वारा किया गया है। यह दौड़ स्वं परशुराम टॉवरे स्टेडियम, धोबी तालाब से प्रारंभ होकर धामणकर नाका, कल्याण नाका, वंजार पट्टी नाका से होते हुए पुनः स्वं परशुराम टॉवरे स्टेडियम, धोबी तालाब में समापन होगा। इस स्पर्धा में 14 से 18, 19 से 25, 26 से 39 तथा 40 वर्ष के पुरुष एवं महिलाएं एवं कॉलेज विद्यार्थी के साथ साथ शहर के सेवाभावी संस्था, संगठन आदि के लगभग चार हजार नागरिकों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है। जिन्हें 8 समूह में विभक्त किया गया है। हालांकि यह स्पर्धा नहीं है स्वतंत्रता के जश्न के अवसर पर इसका आयोजन किया गया है। इस दौड़ को पूरा करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार ना देकर सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वडके, प्रशांत ढोले, पुलिस थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक,पुलिस अधिकारी / कर्मचारी विशेष मेहनत की है। इस स्पर्धा से लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रकार की जानकारी भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने दी है।
रिपोर्टर