स्वास्थ्य जीवन के लिए मधुमेह प्रबंधन, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आवश्यक

अनियमित खानपान और जीवन शैली न  में हुए बदलावों के कारण मधुमेह से ग्रसित हो रहे हैं लोग

- शरीर का वजन, हाई ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना डायबिटीज का मुख्य कारण

बक्सर ।। मधुमेह यानि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जो आजकल उम्र देखकर नहीं आती। यह बीमारी अक्सर दबे पांव आती है। इसे साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। मधुमेह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को खोखला करना शुरू  कर देती है। पीड़ित व्यक्ति को जब तक इसका ज्ञान होता  तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। मरीज के लिए लापरवाही कई बार जानलेवा बन जाती है। इस बीमारी को नियमित जीवन शैली व शारीरिक श्रम से नियंत्रित किया जा सकता है। खासकर इस बीमारी से ग्रसित रोगियों को अपने खानपान व आहार व्यवहार में समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। लचर दिनचर्या, व्यायाम करने में आलस, मानसिक तनाव एवं अनियंत्रित खानपान, डायबिटीज से ग्रसित होने की प्रमुख वजह मानी जाती है। यदि लोग डायबिटीज के प्रभावों से बचना चाहते हैं, तो जरूरी है कि वो नियमित रूप से मधुमेह की जांच कराते रहें । वहीं, चिकित्सक की सलाह से जरूरी दवाएं लें। खानपान में बदलाव कर भी हम मधुमेह के दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। साथ ही व्यायाम और कसरत से भी शुगर के असर को कम किया जा सकता है। 

गर्भावस्था में डायबिटीज के कारण बच्चे भी हो सकते हैं इसका शिकार :

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल भट्‌ट ने बताया, डायबिटीज होने के बहुत से कारण होते हैं। उनमें सबसे बड़ा कारण है शरीर का वजन अधिक होना। कई बार हाई ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना भी डायबिटीज का कारण होता है। गर्भावस्था में महिलाओं को डायबिटीज का शिकार होना बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा उम्र अधिक होना, फैमिली हिस्ट्री और दिल के मरीजों को डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है। डायबिटीज प्रबंधन रोगियों के लिए बहुत जरूरी है। डायबिटीज मेटाबोलिक बीमारियों का समूह है। जिसमें खून में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती हैं। जिसके कारण डायबिटीज में मरीज को बार-बार प्यास लगती, भूख ज्यादा महसूस होती और बार-बार पेशाब लगती है। 

खानपान में फल, अनाज और सब्जियां का सेवन करें :

डायबिटीज के मरीज अपनी जीवनशैली में बदलाव कर बीमारी पर काबू पा सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 30-45 मिनट का व्यायाम इस बीमारी को दूर रखता है। खानपान में फल, अनाज और सब्जियां का सेवन करें और कभी भी खाली पेट न रहें। इसके अलावा वजन पर नियंत्रण करना और पर्याप्त नींद लेने से भी इस बीमारी की संभावना कम हो जाती है। तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाना भी फायदेमंद होगा। डायबिटीज के मरीज हरी पत्तेवाली सब्जियां, सलाद और अंकुरित अनाज खाएं। रात में खाना जल्दी खाएं और डिनर के बाद टोन्ड दूध जरूर पीयें। हमेशा कम चीनी या बिना चीनी की चाय पीयें। दिन के खाना में दही या छाछ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट मेथी के दाने का पानी भी लाभदायी होगा। रोज व्यायाम करें और कम से कम दो किलोमीटर पैदल चलें। इसके अलावा आंवले और करेला का जूस भी पी सकते हैं।

[10/08, 6:19 pm] Amit Singh N. G. O Baxar Araa: कोविड-19 टीकाकरण की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा


-4 अगस्त से 13 अगस्त तक के टीकाकरण अभियान की हुई समीक्षा


-अच्छे प्रदर्शन वाले जिलों की हुई सराहना




पटना: बुधवार को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य शप्रत्यय अमृत  के द्वारा राज्य में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षात्मक बैठक में सचिव, स्वास्थ्य श के. सेंथिल कुमार,  केशवेंद्र कुमार, अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


साप्ताहिक टीकाकरण की हुई समीक्षा:


उक्त बैठक में कोविड-19 टीकीकरण साप्ताहिक महाभियान (04.08.2022 से 13.08.2022) के दौरान जिलों द्वारा किए गए आच्छादन से अवगत कराया गया। इस क्रम में लक्ष्य के अनुरूप पांच सबसे अच्छे आच्छादन दर्ज कराने वाले जिले यथा सिवान, शेखपुरा, मुंगेर, बांका एवं पूर्वी-चम्पारण को सराहा गया, वहीं लक्ष्य के अनुरूप कम आच्छादन दर्ज कराने वाले जिले यथा समस्तीपुर, भोजपुर, अरवल, मधेपुरा एवं बेगूसराय को टीकाकरण की गति बढ़ाने हेतु निदेशित किया गया। इसके साथ ही मध्यम आच्छादन दर्ज कराने वाले जिलों को भी बेहतर प्रदर्शन कर टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निदेशित किया गया।


समीक्षा के दौरान 12 से 17 आयुवर्ग के लाभार्थियों में टीकाकरण की वृद्धि को दर्ज करने हेतु दिनांक 15 अगस्त 2022 के उपरांत शिक्षा विभाग के साथ विशेष समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह का विशेष महाभियान चलाये जाने का भी निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट