
गड्ढों की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय समाज पार्टी द्वारा पालिका मुख्यालय के सामने भीख मांगो आंदोलन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 22, 2022
- 413 views
भिवंडी।। शहर के सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत नहीं होने के कारण इनपर चलना जानलेवा साबित हो रहा है। इस विकट समस्या से नागरिकों को निजात दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय समाज पाटी द्वारा पालिका मुख्यालय के सामने भीख मांगो आन्दोलन कर पालिका प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय समाज पार्टी के भिवंडी लोक सभा अध्यक्ष शिवम मिश्रा, भिवंडी प्रभारी भरतसिंह पाटिल,शहर अध्यक्ष दिलीप लाला बागुल, महिला शहर अध्यक्षता शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में हुए इस आन्दोलन में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक सहभागी हुए थे। आन्दोलनकारियों ने सड़कें के किनारे व मुख्यालय के सामने चादर फैला कर राहगीरों से भीक इकट्ठा की और निवेदन के साथ पालिका मुख्यालय में जमा किया। इस अवसर पर पार्टी के लोक सभा अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कहा कि शहर में सड़कों की हालत गड्ढों के कारण बदहाल है। गणेशोत्सव नजदीक आ रहा है। जिसको जानते हुए पालिका प्रशासन जानबूझ कर अनदेखी कर रहा है। अन्य कार्यो में पालिका प्रशासन करोड़ों रूपये की निधि उपलब्ध करवाकर कार्य खर्च कर रही है किन्तु जानबूझकर सड़कों की मरम्मत पर खर्च नहीं किया जा रहा है। आज भीख मांगकर सड़कों की मरम्मत के लिए पालिका को पैसा दे कर आक्रोश व्यक्त किया गया है।
रिपोर्टर