
नाले में मिला तीन माह का भ्रुण, सोसाइटी में मचा हड़कप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 08, 2022
- 362 views
भिवंडी।। शहर में मानवीयता का ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। एक हाईफाई सोसाइटी के नाली में एक तीन माह के पुरूष जाति का भ्रुण मिलने से सोसाइटी में हड़कप मचा हुआ है। समाज के अपवादजनक लोगों द्वारा अमानवीय कृत्य कर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची कोनगांव पुलिस ने भ्रुण को अपने कब्जे में लेकर जिला उप अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनोली नाका पर स्थित टाटा आमंत्रणा नामक सोसाइटी में ड्रेनेज लाइन का निरीक्षण कर रहे एसटीपी आॅपरेटर भूषण सोमनाथ निकम को कल दोपहर के दरमियान चेंबर में एक तीन चार माह के पुरूष जाती का भ्रुण मिला। किसी अज्ञात महिला ने इसे जन्म के पूर्व इसकी हत्या कर नाली में छुपाने का प्रयास किया था। उन्होंने इस घटना की जानकारी कोनगांव पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर भ्रुण को अपने कब्जे में ले लिया है। वही पर पुलिस ने अज्ञात महिला के विरूद्ध भादंवि की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिसकी जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत राव पिंगले कर रहे है।
रिपोर्टर