
भिवंडी पालिका के जनसंपर्क प्रमुख पद पर सुनिल भाऊ झलके की नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 07, 2022
- 465 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर के जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले का कार्यकाल तीन साल पूरा होने के पश्चात पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने उनका तबादला करते हुए उनके स्थान पर पालिका में लगभग 30 वर्षों से विभिन्न विभागों में विभाग प्रमुख व प्रभाग समितियों में सहायक आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल चुके सुनिल भाऊ झलके को पालिका के जन संपर्क प्रमुख पद पर नियुक्ति कर दिया है। हालाकि सुनिल भाऊ झलके पूर्व में इस पद की जिम्मेदारी निभाई है। इसलिए इनके पास अच्छा अनुभव माना जाता है। इनकी नियुक्ति होने से पत्रकारों में भी खुशी है। वही पर पूर्व जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले का तबादला प्रभाग समिति क्रमांक दो के कार्यालय अधीक्षक पद हुआ है।
रिपोर्टर