मनपा ने वसूला 34 हजार जुर्माना प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां जब्त

कल्याण ।। प्लास्टिक के तेजी से बढ़ते प्रचलन के कारण पर्यावरण का संतुलन दिन ब दिन बिगड़ता जा रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के पर्यावरण व हवामान मंत्रालय की तरफ से 12 अगस्त 2021 को प्लास्टिक का उपयोग करने पर पाबंदी लगाने का अध्यादेश जारी किया गया था। प्लास्टिक की थैलियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए मनपा के विभिन्न वार्डों में प्लास्टिक थैलियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। आज मनपा अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को जब्त कर दुकानदारों से 25 हजार का जुर्माना वसूला। 

 क वार्ड के सह आयुक्त संजय कुमार कुमावत ने कल्याण पश्चिम में एपीएमसी बाजार में 5 दुकानदारों से साढ़े तीन किलो प्लास्टिक थैली जब्त कीं और 25000 रुपये जुर्माना वसूल किया।

 इसी तरह कल्याण पूर्व 9 आई वार्ड  में प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ कार्रवाई की और 9 हजार जुर्माना वसूल किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट