
जमीन मालिक व बिल्डर पर MRTP एक्ट के तहत मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 03, 2022
- 407 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल तथा अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने सभी वार्ड अधिकारियॊं को डीपीएल फोलो कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किया है। जिसके तहत उपायुक्त अतिक्रमण दीपक पुजारी के मार्गदर्शन में वार्ड अधिकारियों ने लगातार अवैध इमारतों पर कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक तीन के सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे ने कामतघर भवानी नगर के चंदन रोड़ पर स्थित सर्वे नंबर 144/8 पर अवैध रूप से बनाई गई तल अधिक चार मंजिला मकान नंबर 1168/50 को अवैध घोषित कर मकान मालिक सुरेश विष्णु जांभले व बिल्डर संजय राजाराम चव्हाण के विरुद्ध नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। नारपोली पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र प्रादेशिक व नगर रचना अधिनियम 1966 के कलम 52 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पालिका के आयुक्त विजयकुमार म्हसाल ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि अवैध इमारतों में कोई भी व्यक्ति फ्लैट ना खरीदें, अन्यथा उनका आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि इस कार्रवाई से अवैध इमारत व मकान बनाने वालों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर