
गोदाम मैनेजर पर कपड़ा चोरी का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 14, 2022
- 448 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर कपड़ा उद्योग की नगरी होने के कारण यहां पर कच्चा कपड़ा का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है। दूर दराज के व्यापारी पाॅवर लूम कारखानों से कच्चा कपड़ा खरीद कर वेयर हाउस अथवा गोदामों में इकठ्ठा कर दूसरे राज्यों में बिक्री करते है। ऐसे ही एक वेयर हाउस के मैनेजर पद पर काम करने वाले ने 5 लाख 4 हजार रूपये का कच्चा कपड़ा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी जानकारी मिलने पर कपड़ा व्यवसायी ने नारपोली पुलिस थाना में मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मैनेजर की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सांताक्रूज़ मुंबई निवासी हितेन राम गंगवाणी का गोसराणी कंपाउड, रहनाल गांव में कच्चा कपड़ा का वेयर हाउस है। इस वेयर हाउस को संभालने की जिम्मेदारी उन्होंने भिवंडी निवासी शोहेब इरशाद हुसैन सिद्दीकी नामक व्यक्ति को दी थी। सिद्दीकी ने शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद वेयर हाउस से 5 लाख 4 हजार रूपये कीमत के होजरी फ्राॅब्रीक नामक कपड़े को अज्ञात व्यवसायी को बेंच दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर कपड़ा व्यवसायी गंगवाणी ने नारपोली पुलिस थाना में कपड़ा चोरी की शिकायत दर्ज करवाया है। नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर