
मेधा पाटकर की उपस्थिति में "नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा" ठाणे जिले से शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 29, 2022
- 463 views
भिवंडी।। नफरत छोड़ो संविधान बचाव यात्रा में शामिल लोगों की सोच प्रेरणास्रोत है। इस सोच को आगे बढाया जा रहा है। इंसान को बचाने, इंसानी भाईचारे को बनाए रखने और देश का भविष्य के बारे में विचार करना है। इस प्रकार का वक्तव्य नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा ताई पाटकर ने ठाणे जिले के भिवंडी से नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा शुभारंभ के दरम्यान हुए कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीआई (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामदादा गायकवाड़ ने की थी। वही पर उन्होंने कहा कि नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा में लाखों की संख्या में नागरिक निकल चुके है.दिनोदिन यात्रा में लोग शामिल हो रहे है। यह अभियान जिले के कई गांवों में चलाया जायेगा। एक तरफ आतंकवाद और दूसरी तरफ संविधान के बदलाव का डर है। यात्रा में शामिल लोग प्रेम, भाईचारे और प्रत्येक जाति धर्म के लोगों के आत्म सम्मान,सामाजिक न्याय से अपेक्षित लोगों की कल्याणकारी व्यवस्था का रास्ता दिखाने के लिए निकल पड़े है। संविधान का मूल उद्देश्य यह है कि हर जाति और धर्म का व्यक्ति स्वाभिमान से जी सके। आज देश में हर व्यक्ति के स्वाभिमान और अधिकार को नकारा जा रहा है। कहीं जाति, कही धर्म,कही भाषा,कही सूबे के नाम पर इस देश में लोगों को कुचलने का काम जोर शोर से शुरू है। द्वोष व नफरत का जहर घोला जा रहा है यही नहीं वोट बैंक को जाति से जोड़ा जा रहा है जो पूरे तरह से गलत है। संविधान की रक्षा करने व नफरत कम कर सब समाज के लोगों को एकत्रित करने के उद्देश्य से नफ़रत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ वंजारपट्टी नाका, शेलार होते हुए भिवंडी,शाहपुर, मुरबाड,अंबरनाथ, कल्याण होते हुए ठाणे जिले में पांच दिसम्बर को समापन होगा। इस अवसर पर एडवोकेट किरण चन्ने,फाजिल अंसारी, मुफ्ती हुजैफा, असलम फ्लाही, डाॅ.रवि जाधव आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर