
सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों का भिवंडी महानगर पालिका द्वारा विदाई समारोह
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 01, 2022
- 418 views
भिवंडी।। महानगर पालिका के सेवाकार्य में लगे कर्मचारी व अधिकारियों की निर्धारित आयु होने व महाराष्ट्र नागरी सेवा ( निवृत्ती वेतन) नियम, 1982 के कलम 10(1) अनुसार अपने कार्य व कर्तव्य से सेवानिवृत्त होते रहे है। इसी क्रम में आज आठ अधिकारी व कर्मचारी पालिका के सेवा से सेवानिवृत्त हुए। महानगर पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विदाई समारोह रखा गया। इस अवसर पर पालिका के (मुख्यालय) दीपक पुजारी ने अपने शुभ हस्ते सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भविष्य निवार्ह निधि का चेक, शाल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।बतादें कि भिवंडी पालिका के सेवा से दिलीप भिवा खाने (जकात नकेदार),श्रीमति भारती विनायक सहस्वबुध्दे (लिपिक), प्रदीप सीताराम जाबरे (कक्ष कर्मी), दीपक मारुति वाणी (सफाई कर्मी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त, साईनाथ हरि गायकवाड़ (सफाई कर्मी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त, श्रीमति जमना चंद्रकांत चव्हाण (सफाई कर्मचारी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त, श्रीमति भारती रमेश साल्वी (सफाई कर्मचारी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त, लक्ष्मण भिवा शिंदे, (सफाई कर्मी) स्वेच्छा सेवानिवृत्त कुल आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है। जिनका विदाई समारोह मुख्यालय के मुख्य इमारत के तीसरे मंजिल पर स्थित कांफ्रेंस हाल में आयोजित किया गया था। इस मौके पर भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्टर