
वाहन की टक्कर से मजदूर की मृत्यु
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 12, 2022
- 351 views
भिवंडी।। भिवंडी के गोदाम परिसर में रहने वाले एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार देने से उसकी जगह पर मृत्यु होने की घटना नारपोली पुलिस थाना के खंडागले कंपाउंड में घटित हुई है। नारपोली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित भादंवि की धारा 279,337,338 व मोटर वाहन कायदा कलम 184,134( अ),134(ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खंडागले कंपाउंड में रहने वाली रवींद्र लक्ष्मी पासवान (28) सुबह काम पर जा रहे थे। इसी दरमियान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में मजदूर युवक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है। घटना स्थल पर पहुँची नारपोली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पर पुलिस सिपाही भुषण विठ्ठल मोरे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक रणजीत बालके कर रहे है।
रिपोर्टर